
Total Downloads: 101
नवगछिया/नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत अंतर्गत बलाहा गाँव के वार्ड संख्या-09 में नसीम खाँ, पिता-जसीम खाँ के घर में अचानक आग लगने से उनका घर पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गया.मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा पहुंच कर आग पर काबू पाया गया.
परन्तु तब तक घर राख में बदल चुका था.वहीं नसीम खाँ की पत्नी फरीदा बेगम ने बताया कि बेटी की शादी के लिये रखा गया सारा पैसा व जेवरात जल कर नष्ट हो गया.जिसमें की 20 हजार रुपये,20 भरी चाँदी,2 भरी सोना व एक साइकिल था.आग इतना खतरनाक था कि पलक झपकते ही घर जल कर राख में तब्दील हो गया.मौके पर जयपुर चूहर पूरब पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी शिक्षक रमेश कुमार ने तत्काल अंचलाधिकारी नारायणपुर को फोन कर आग लगने की घटना से अवगत कराया.साथ ही भवानीपुर थाना को भी सूचना दी गई.तत्पश्चात थाना से अनि डी एस राय के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया.साथ ही अंचल कार्यालय से भी कर्मचारी ने आकर क्षति-पूर्ति का जायजा लिया.आग पर काबू पाने में ग्रामीण मासूम रशीद, हैदर खाँ, मुमताज़ खाँ, चाँद खाँ, सफरोज खाँ, पंकज सिंह, पंकज ठाकुर, अमरकांत ठाकुर, किशन कुमार सहित कई ग्रामीणों ने हरसंभव सहयोग किया.वहीं ग्रामीणों ने बताया कि नसीम खाँ मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं.आम दिनों की तरह वो आज भी काम पर गये थे.आग लगने वक्त घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं.नसीम खाँ को छ: पुत्र व एक पुत्री है.


