p18_assultingनारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह  दो पक्षों में बच्चों के बीच गेंद ऑगन में जाने के दौरान जमकर मारपीट हुई .मारपीट के दौरान नारायणपुर  निवासी प्रमोद यादव ,नवटोलिया  निवासी मो साजन अली गंभीर रूप से जख्मी हो गए मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के अनि दयाशंकर राय ,सअनि बिजय सिंह, सअनि अनिल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले को शांत कराया व दोनों जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया मामले को लेकर प्रमोद  यादव ने नवटोलिया निवासी मुख्तार अली ,जावेद अली ,तस्सो अली, कारे अली, मो साजन, मो हारूण ,मो कैलू ,मो असलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है दुसरी ओर नवटोलिया निवासी कोकली खातुन ने प्रमोद यादव, नवल यादव, सोनू यादव, रंजीत यादव के  विरुद्ध मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *