नवगछिया में बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत वार्षिक बाल मेला का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, मनियामोर में आयोजित हुआ, जिसका समापन अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी के साथ किया गया।

Whatsapp group Join

बाल मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद, नृत्य, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को उभारना और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद जहीर अकरम के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक शिक्षक मोहम्मद महमूद आलम, परवेज आलम अंसारी तथा शिक्षिकाएं खुशबू कुमारी, कुमारी प्रीतम भारती और दिव्यशिखा की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर समाजसेवी विवेकानंद साह ने कहा कि बच्चे ही देश की मजबूत नींव हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा से ही बच्चे सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।

बाल मेले में स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ-साथ कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल, कॉपी, कलम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड आयुक्त नगमा खातून, सचिव काजल देवी, टोला सेवक पप्पू रिसीदेव, तालीमी मरकज की राकिया सुलताना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *