नवगछिया : मध्य विद्यालय मड़वा में वार्षिक बाल मेला के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मसलेह उद्दीन के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और भावनाओं से सराबोर रहा।

Whatsapp group Join

समारोह में छात्र-छात्राओं, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने प्रधानाध्यापक को फूल-मालाएं पहनाकर, शाल, गुलदस्ते और उपहार देकर उनके लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।

दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने भी समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पर आधारित झांकियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और माहौल को देशप्रेम से भर दिया।

बाल मेला के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूजा कुमारी, शिक्षक श्री त्रिपुरारी चौधरी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। समारोह का समापन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *