नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में दहेज को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच जोरदार मारपीट हो गई। इस घटना में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायलों की पहचान मोहम्मद मोकीम अली, मोहम्मद मुजिम्म अली, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद मुस्तफा, मो. मुर्शीद आलम और साजन बेगम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे।

शादी में जमीन देने की थी बात, उसी को लेकर बढ़ा विवाद

घायल साजन बेगम ने बताया कि उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व नारायणपुर के रायपुर निवासी मोहम्मद मुबारक से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय उनके पिता मोहम्मद शाहिद अली की ओर से दहेज में एक कट्ठा जमीन देने की बात तय हुई थी, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री में देरी को लेकर ससुराल पक्ष लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा था।

साजन बेगम का आरोप है कि उनके पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है और इसी कारण वह उन्हें बार-बार धमकाता था कि अब वह उन्हें नहीं रखेगा और किसी और के साथ रहेगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

अस्पताल में जुटे दोनों पक्ष, पुलिस कर रही कार्रवाई का इंतजार

घटना के बाद ससुराल और मायके दोनों पक्ष के लोग नारायणपुर अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। माहौल तनावपूर्ण बना रहा, हालांकि स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

नारायणपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नवगछिया क्षेत्र में दहेज को लेकर बढ़ते विवाद एक बार फिर सामाजिक चिंता का विषय बन गए हैं, जहां छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते हिंसा में तब्दील हो जा रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet