नवगछिया पुलिस जिला में तैनात पीटीसी सिपाही पर चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले का आरोप एक दरोगा पर लगा है। घायल सिपाही की पहचान विशाल कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल सिपाही विशाल कुमार ने अस्पताल में बताया कि सुबह करीब सात बजे वह बाजार गए थे, जहां पहले से मौजूद दरोगा से बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच मजाक चल रहा था, तभी अचानक दरोगा ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। विशाल के शरीर के तीन अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से वार किया गया। उन्होंने बताया कि किसी तरह का लेन-देन या विवाद नहीं था और हमले के कारण के बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। आरोपी दरोगा भी पुलिस लाइन में ही तैनात बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिपाही को पहले अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। घटना की पहचान और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है और जांच की जिम्मेदारी नवगछिया टाउन थाना को सौंपी गई है। आरोपी दरोगा की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *