झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मड़वा गांव के समीप स्थित एक निजी गिट्टी-बालू दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस मामले में मड़वा निवासी दुकानदार अमित चौधरी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार शनिवार की शाम वह एक भोज में शामिल होने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात चोरों ने दुकान के कार्यालय का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखी गोदरेज अलमारी को तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख दस हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा और अन्य जरूरी सामान चोरी कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस चोरी की घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *