नवगछिया : सोशल मीडिया पर 15 फरवरी को वायरल एक वीडियो में नवगछिया–मधेपुरा फोरलेन पर दो बाइक चालक जानलेवा स्टंट करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही एसपी नवगछिया ने तत्काल यातायात थाना को कार्रवाई के निर्देश दिए।

यातायात पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर दोनों बाइक चालकों की पहचान कर ली और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। एक बाइक पर 13,000 रुपये जबकि दूसरी बाइक पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर स्टंट जैसी खतरनाक हरकतों से बचें, क्योंकि इससे न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *