नवगछिया खरीक बाजार स्थित चैत्रावली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बुधवार से नौ दिवसीय महासूर्य नारायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया।

पहले दिन यज्ञ का उद्घाटन नवगछिया हेड क्वार्टर डीएसपी मनोज कुमार सुमन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से पूरे इलाके में शांति और सद्भाव का वातावरण स्थापित होता है। संतों की वाणी के श्रवण से समाज में सकारात्मक सोच और स्वस्थ मानसिकता का निर्माण होता है।

वहीं कथावाचिका जया मिश्रा के पहले दिन के प्रवचन को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। यज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भाग ले रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *