IMG-20170228-WA0005

भागलपुर: युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांग पर बोलते हुए बिहार में भागलपुर हर दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है और भागलपुर से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जी का पुराना रिश्ता और लगाव भी है। वर्ष 2008 ई. में तत्कालीन रेल मंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी ने भागलपुर में रेल मंडल कार्यालय का शिलान्यास किया था ।उस समय वहां के रेल पदाधिकारी को डेपुटेशन भी दिया गया था।लेकिन सोची समझी राजनितिक साजिश के चलते रेल मंडल कार्यालय के स्थापना को ठन्डे बस्स्ते में डाल दिया गया। श्री सांसद ने लोकसभा में बोलते हुए रेलमंत्री और प्रधानमंत्री से कहा कि भागलपुर की जनता से ऐसी कौन सी गलती हो गयी,जिसके कारण भागलपुर में रेल मंडल कार्यालय का शिलान्यास होने के बाबजूद भी सरकार ने उसे हटाने का काम किया । दूसरी तरफ पीएम मोदी जी भाषण देते है सबको एक समान,एक दृष्टि से देखा जायेगा,सबका साथ सबका विकास की बात करते है। अगर पीएम मोदी जी सबका साथ सबका विकास की नारा को जमीन पर उतरना चाहती है,तो सरकार को निश्चित रूप से अविलम्ब भागलपुर में रेल मंडल कार्यालय की स्थापना करनी चाहिए ।

1_17016_1 copy
दूसरा लत्तीपुर – महादेवपुर घाट रेल की जमीन युही पड़ी हुई है,अब भविष्य में भी रेलवे इस जमीन को इस्तमाल नही कर पायेगी। गंगा नदी के कटाव के कारण रेलवे की आधी जमीन कट गई । इस लिए सरकार इस जमीन को बिहार सरकार को दे देने का काम करे ताकि बिहार सरकार इस जमीन को जनहित में उपयोग कर सके । वही दिसरा सवाल लोकसभा में श्री सांसद ने लैलख में रेलवे सम्पर्क कार्य है,इस लिए जनहित में रेल मंत्रालय आरओबी या आरयूबी बना दे ।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *