नवगछिया स्थित शाहू परबत्ता में स्थापित इथेनॉल प्लांट जल्द ही व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने जा रहा है। 18 फरवरी 2022 को तत्कालीन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इसका उद्घाटन किया था। प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय कारणों से प्लांट अब तक चालू नहीं हो सका था, लेकिन प्रबंधन का दावा है कि अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और मार्च से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
Total Downloads: 64
डायरेक्टर नीरज कुमार साहू ने बताया कि उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पिछले एक महीने से प्लांट में वाटर ट्रायल चल रहा है, ताकि मशीनों और पाइपलाइन सिस्टम की तकनीकी जांच की जा सके। साथ ही प्लांट परिसर में मक्के की खरीद शुरू हो चुकी है और ट्रकों के माध्यम से नियमित अनलोडिंग की जा रही है।
रोजगार के नए अवसर
इथेनॉल प्लांट के चालू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को दोहरा लाभ मिलने की उम्मीद है। एक ओर किसानों को मक्के की खपत का बड़ा बाजार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। प्रबंधन ने आईटीआई मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा इंजीनियर तथा पावर प्लांट से जुड़े तकनीकी पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और नवगछिया अनुमंडल में आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
