नवगछिया: हालिया भीषण सड़क हादसे के बावजूद नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में फोरलेन एवं ग्रामीण सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट का सिलसिला लगातार जारी है। यातायात पुलिस द्वारा कुछ युवकों का चालान काटकर चेतावनी दिए जाने के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद वही युवक अब ग्रामीण इलाकों की अलग-अलग सड़कों पर दोबारा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अगला पहिया उठाकर व्हीली स्टंट करते हैं, बिना हेलमेट करतब दिखाते हैं तथा अन्य वाहनों के बीच लापरवाही से बाइक दौड़ाते हैं। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है।

हालिया हादसे ने झकझोरा था इलाका

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व झंडापुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। तीन वाहनों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय निवासी सुबोध मंडल, होरिल दास एवं मंजू देवी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहली बार में ही सख्त कदम उठाए जाते — जैसे वाहन जब्ती, लाइसेंस निलंबन या कड़ी धाराओं में प्राथमिकी — तो दोबारा ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। उनका आरोप है कि केवल चालान और चेतावनी से स्टंटबाजों का मनोबल बढ़ रहा है।

पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित वीडियो अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो मंगवाकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet