नारायणपुर: प्रखंड के बैकुंठपुर दुधेला पंचायत अंतर्गत दुधेला वन गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से तीन आवासीय घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की सूचना है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी बताई जा रही है। आग सबसे पहले सहदेव मंडल के झोपड़ीनुमा घर में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

तेज हवा के कारण आग ने पड़ोसी साधु मंडल एवं चमिया देवी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर के लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

🏠 लाखों की संपत्ति जलकर राख

अग्निकांड में तीनों परिवारों के कपड़े, बर्तन, अनाज, साइकिल, पलंग, चौकी सहित घर में रखा अन्य फर्नीचर एवं दैनिक उपयोग का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

🏛️ मुआवजा प्रक्रिया शुरू

स्थानीय पंचायत मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि घटना की सूचना नारायणपुर अंचल अधिकारी विशाल अग्रवाल को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet