नवगछिया: जीरोमाइल क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में हाईवा की ठोकर लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा राज निवासी संगीता देवी, पति सागर केशरी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीरोमाइल के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने महिला को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *