भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु स्थित टीओपी के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार बुजुर्ग सड़क पर गिरकर सीधे हाईवा के पहिये के नीचे आ गए, जिससे दबकर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इलाज कराकर लौट रहे थे घर

मृतक की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के ओलिया गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपने पुत्र के साथ इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी विक्रमशिला सेतु के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *