plantronics-gear-patrol-800-1

आज की दुनिया में हैकर इतने होशियार हो गए हैं कि वे आपका सबकुछ हैक कर सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा। चाहे वह आपके मेल हो, फोन हो या हेडफोन। हेडफोन कैसे, जी हां आज के समय में हैकर हेडफोन भी हैक कर रहे हैं। हेडफोन भी हैक होने की खबर से मची सनसन आपको यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि हेडफोन भी हैक होने लगे हैं। एक विदेशी न्‍यूज एजेंसी वायर्ड की एक रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार इजरायली रिसर्चरों ने हेडफोन हैकिंग का सनसनीखेज मामला पेश किया है मैलवेयर सॉफ्वेयर से पता चल मैलवेयर सॉफ्वेयर के जरिए पहले आपके हेडफोन को माइक्रोफोन में बदल दिया जाता है और फिर इसके जरिए आपकी बातचीत रिकॉर्ड होती रहती है हेडफोन कनेक्‍ट न होने के बाद भी होगा है इजराइल की बेन ग्यूरियोन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने एक प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट तैयार किया है। इसमें यह बताया गया है कि कैसे हैकर्स आपके ऑडियो को रिकॉर्ड करने के लिए या आपकी बातचीत को सुनने के लिए हेडफोन को हाइजैक कर सकते हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि हैकर्स तब भी आपकी बातचीत सुन सकते हैं जब आपका हेडफोन कंप्यूटर से कनेक्ट नहीं होगा

और डिसेबल किया होगा। माइक्रोफोन में कर दिया जाता है कनवर्ट मैलेवेयर के जरिए इयरबड में लगे स्पीकर को माइक्रोफोन में कनवर्ट कर दिया जाता है जिससे आप पास के ऑडियो हैकर्स के पास जा सकते हैं। इससे कमोबेश एक पूरे कमरे में की जा रही बातचीत को कवर किया जा सकता है। बहुत आसान है हेडफोन हैक करना इयर बड्स को माइक्रोफोन के तौर पर आप भी यूज कर सकते हैं ये ज्यादा मुश्किल नहीं है। रिसरचर्स ने हेडफोन हैकिंग के लिए पहले कंप्यूटर के ऑडियो कोडेक चिपसेट Realtek Audio को हैक किया। एक बार ऑडियो चिप हैक हो गया फिर इनपुट और आउटपुट को स्विच कर दिया जाता है और इस वजह से हेडफोन इनपुट डिवाइस के तौर पर काम करने लगता है। आपके हेडफोन को कर सकते हैं कंट्रोल यानी अगर आपके हेडफोन में इन्बिल्ट माइक्रोफोन है तो हैकरों का काम आसान हो जाएगा। लेकिन अगर माइक्रोफोन नहीं भी है तो अगर वो चाहें तो उसे अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *