नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास ओवरटेक को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। हालांकि डायल 112 पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, मनिया मोड़ निवासी प्रीतम कुमार (पिता: अवधेश शाह) अपनी कार से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार आशीष कुमार और छोटू कुमार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि बाइक सवारों ने कार का पीछा कर प्रीतम कुमार को रोका और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान तीनों को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में राहुल राज, सिपाही संजय यादव और चालक सुनील कुमार शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले स्थिति को शांत कराया, जिससे संभावित बड़ा विवाद टल गया।

इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामला संबंधित थाने को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम की मुस्तैदी और जिम्मेदारीपूर्ण कार्रवाई की सराहना की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet