बिहपुर। क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गौरीपुर बांध पर शनिवार को एक युवक ने कट्टा से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना के बाद किसी ने उसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने फोटो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान गौरीपुर गांव निवासी छोटू ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *