नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उसी गांव के रहने वाले  के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने 26 फरवरी को रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि घटना के दिन उनकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरदस्ती की।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *