📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या – 7 बलाहा गांव में गुरुवार की दोपहर बिजली की स्रोट सर्किट से दिपनारायण सिंह के घर में आग लग गई. पीड़ित परिवार के शोभा देवी ने बताया बिजली बोर्ड में आग लगने से मच्छडदानी से पलंग में आग लगने से घर के रखे बक्से जलने से आधार कार्ड, ट्रेक्टर का कागज, मोटरसाइकिल के कागजात समेत 35 हजार रुपये व कपड़े सहित अन्य समान जल कर राख हो गया


मौके पर मुखिया तनीशी सिंह , उपमुखिया प्रतिनिधि मो मुन्ना ने नारायणपुर सीओ बिनोद कुमार व भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम को घटना की सुचना दी व पीड़ित परिवार को मुआवजा सहयोग करने की अपील की.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

