नारायणपुर : प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के भवन की छत काफी जर्जर हो गयी हैं, कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, कई बार छत के प्लास्टर टूटकर गिरने से छात्र एवं शिक्षक जख्मी हो चुके हैं,
इस भवन के सभी क्लास रूम के छत काफी जर्जर हो चुकी है जिसमें छात्र एवं शिक्षक क्लास रूम जाने से डरते हैं, प्रधानाध्यापक शिवेश झा ने बताया कि बिधालय में 1500 से अधिक छात्र -छात्रा नामांकित है भवन की स्थिति को देख छात्र की उपस्थिति में काफी कमी आयी हैं ,कई वर्षों से डीएम आॅफिस से लेकर जनप्रतिनिधि के पास आवेदन देकर भवन को फिर बनवाने का गुहार लगाया लेकिन कोई रिजल्ट अभी तक नहीं मिला है. जनप्रतिनिधि तो ऐसे कहकर जाते हैं जैसे लगता हैं कल से काम चालू हो जाएंगे लेकिन जाने के बाद भूल जाते हैं ,छात्र सौरभ, बिट्टू , अंकित, रोहित, छात्रा काजल, जुसी, मीशा भारती ने बताया कि बर्षात के समय कैंपस के मैदान में एक फीट से ऊपर पानी जमा हो जाते हैं जिससे बिधालय में आना जाना दुशवार हो जाता है छात्र एवं शिक्षक जुता – चप्पल हाथ में लेकर विद्यालय में प्रवेश करना पड़ता है और छत काफी पुराने हो जाने से कई बार प्लास्टर व जर्जर भवन गिरने से जख्मी भी हुए अगर कोई बड़ी घटना हुई तो इसका जिम्मेवार विद्यालय प्रशासन होगी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर विकास मद की राशि से कार्य कराया जाएगा.



