नवगछिया संगठन जिला के अंतर्गत नवगछिया नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत बुधवार को बिहारी अतिथि सदन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक भगत ने की।
Total Downloads: 377
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, मनोज पाण्डेय, मुकेश राणा, नरेश प्रसाद साह, अरुण कसेरा, दिलीप मनुका, मुरारी चिरानीयां, अजय कुशवाहा, श्यामदेव सिंह, वशिष्ठ सिंह, रंजीत झा एवं संजीव वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो रहे हैं।
वहीं, पूर्व सांसद अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
