बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है। संघ के अनुसार विभागीय स्तर पर लगातार अनदेखी के कारण अमीन संवर्ग के कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध

संघ के आह्वान पर शुक्रवार को राज्यभर के अमीन काला बिल्ला लगाकर अपने कार्य का निष्पादन करेंगे। इसके बाद शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

संसाधन और सुविधाओं की कमी पर नाराजगी

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अमीनों का कार्य पूरी तरह तकनीकी और फील्ड आधारित होता है। वर्तमान समय में अधिकांश काम डिजिटल माध्यम से भी किया जा रहा है, लेकिन इसके अनुरूप न तो आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और न ही वेतन एवं सुविधाओं में कोई सुधार किया गया है।

मांगों की अनदेखी पर चेतावनी

संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *