नवगछिया : शहर के पकरा पंचायत के पकरा गाँव निवासी अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिंह एवं नूतन देवी की पुत्री ज्योति प्रभा महिला पायलट बन गई है.

16 naug jyoti prabha

ज्योति की प्रारंभिक शिक्षा नवगछिया शहर के डी० डी० ए० पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 6 तक की पढाई , प्राचार्या दीप्ती दत्ता के निर्देशन में प्राप्त की है । ज्योति के इस उपलब्धि से उनके माता पिता के साथ साथ विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ज्योति के पिता नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता व अपर लोक अभियोजक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ज्योति अपने पहले प्रशिक्षण के बाद हवाई जहाज उड़ा चुकी है । ज्योति की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा नर्सरी से कक्षा 6 तक की पढाई डी०, डी० ए० स्कुल में , तथा आगे की शिक्षा बाल भारती स्कूल एवं गांव के ही गजेंद्र मध्य विद्यालय में हुई थी. वर्ष 2011 में वह कक्षा नवम के लिए वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में पढ़ाई के लिए चयनित हुई. इसके बाद वहीं से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण किया. और उसके बाद वह अभी बीटेक कर रही है । वर्ष 2016 में पायलट के लिए आयोजित परीक्षा में वह चयनित हुई और अभी तक ज्योति का प्रशिक्षण चल रहा है । ज्योति के पिता ने बताया कि ज्योति का प्रशिक्षण बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा । वहीं विधालय के राम कुमार साहू नें कहा कि ज्योति की सफलता से विद्यालय परिवार काफी खुश है. जैसे ही ज्योति अपना प्रशिक्षण समाप्त कर नवगछिया आती है उन्हें स्कूल के तरफ से सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि ज्योति ने नवगछिया को और गौरवशाली बनाया हैं । ज्योति प्रभा तथा उसके मातापिता को विद्यालय परिवार बधाई देती है। तथा विद्यालय परिवार ज्योति को आशीष भी देती हैं कि वह जग में खूब नाम रौशन करें । मौके पर विधालय के ज़रीन बहाब , सुरेश सिंह , संजीव झा , पंकज सिंह , दिवाकर चौधरी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *