नवगछिया : कसोदन वैश्य विकास पंचायत समिति नवगछिया द्वारा स्थानीय बिहारी अतिथि सदन में होली सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया

IMG_20170318_48322

जिसमे कई जिले से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया. मंच का उदघाट्न दीप प्रज्जवलित कर योगेन्द्र टाइगर,तारा देवी (वार्ड पार्षद) शंकर गुप्ता, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया. समाज के बुजुर्गों को सम्मानित कर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. जुली कुमारी, अमिषा राज, ख़ुशी राज, पलक, राहुल, नीरज द्वारा एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देख पूरा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज गया. अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा की होली के बाद होने वाले इस कार्यक्रम की यह सातवीं प्रस्तुति है, और इसमें लगभग सात जिलों से सपरिवार स्वजाति बन्धु एक छत के नीचे जमा होते हैं जो हमारे प्रेम और सदभाव को जीवन्त रखता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *