नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में महिलाओं को नि:शुल्क आयरन एवं कैल्शियम की दवाएं दी गईं, साथ ही पोषण को ध्यान में रखते हुए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार, चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार, लैब टेक्नीशियन आशीष चौधरी एवं कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच, संतुलित आहार और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी, ताकि प्रसव के दौरान किसी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....