नवगछिया में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (टाइप-1) परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके त्याग, आदर्श और महिला सशक्तिकरण में योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता आदर्श मध्य विद्यालय नकादिया के पूर्व प्राचार्य दिनेश पंडित ने की, जबकि मंच संचालन विद्यालय के प्राचार्य सरसक और विभनदेव मंडल ने संयुक्त रूप से किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कस्तूरबा गांधी ने समाज के वंचित वर्गों—विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग—के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणादायक है।

उन्होंने यह भी कहा कि कस्तूरबा गांधी के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में महिलाओं की स्थिति को और मजबूत किया जा सकता है तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है।

कार्यक्रम में छात्रा मनीषा कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कठिन परिस्थितियों में उनकी मेहनत और उपलब्धियों को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

इस दौरान छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कलम, कॉपी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में वार्डन जुली कुमारी, शिक्षिका साधना कुमारी, प्रीति कुमारी, कसमी कुमारी, चिरंजीवी कुमार मंडल, बाबुल कुमार सुमन, रूपेश कुमार, रामाशीष यादव, सुमन गौरव सहित कई अभिभावक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....