नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के माड़रडीह गांव में सोमवार देर रात एक किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह हुई, जब उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया। इसके बाद तत्काल खरीक थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....