नवगछिया: नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने और पूर्वी रेलवे गेट (एल.सी. संख्या-11 एसपीएल) को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर क्षेत्र में जनदबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Whatsapp group Join

सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) और सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर ने हाल ही में नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीआरयूसीसी सदस्य कुमार मिलन सागर ने यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अजय कुमार मंडल के निर्देश का हवाला देते हुए स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

वहीं दूसरी ओर, पूर्वी रेलवे गेट (एल.सी. संख्या-11 एसपीएल) को बंद किए जाने का मामला भी गंभीर रूप लेता जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा 21 नवंबर 2025 की रात इस गेट को बंद कर पीडब्ल्यूडी सड़क को जेसीबी से काट दिए जाने के बाद से आम लोगों का आवागमन बाधित है। इसका असर खासकर छात्रों, किसानों, मजदूरों, व्यवसायियों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।

इस मुद्दे को लेकर राजेंद्र यादव के नेतृत्व में 9 मार्च 2026 को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।

प्रशासनिक स्तर पर भी इस समस्या के समाधान के प्रयास किए गए हैं। जिलाधिकारी भागलपुर और अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ने सोनपुर के डीआरएम से बातचीत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

राजेंद्र यादव ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रेलवे गेट को पुनः चालू नहीं किया गया, तो आम जनता बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सांसद अजय कुमार मंडल के प्रयासों से विकास कार्यों की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर जरूरी रास्तों को बंद कर आम जनता की परेशानियां बढ़ाई जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विकास कार्यों के साथ-साथ बंद रेलवे गेट को भी जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet