नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की।

जदयू नेता प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक ने खास तौर पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके अलावा, गोपालपुर क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ और कटाव की गंभीर समस्या को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधायक को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार गोपालपुर समेत पूरे बिहार के संतुलित और तेज विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....