नवगछिया में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत के बाद शनिवार को गोपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Whatsapp group Join

बता दें कि बीते बुधवार को कदवा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान विधायक ने इस घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होना बेहद चिंताजनक है और ऐसी लापरवाही के कारण ही मजदूरों की जान चली जाती है।

विधायक ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि उन्हें इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग अब भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet