नवगछिया पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 43.980 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और दो वाहनों को जब्त किया गया।

बिहपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक टेंपो से 33 लीटर देशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया, वहीं एक स्कूटी से 10.980 लीटर विदेशी शराब भी बरामद हुई।

परबत्ता थाना क्षेत्र में नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि रंगरा थाना पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

इसके अलावा एससी/एसटी मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में नाबालिग अपहरण कांड में पुलिस ने अपहृता को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....