नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के  मनरेगा भवन में शनिवार को कार्यक्रम पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार, लेखापाल महेंद्र पासवान, कार्यपालक विद्या राज व पंचायत तकनीकी सहायक अफताब आलम को पंचायत समिति सदस्यों ने तीन बजे से बंधक बनाया .प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव ने बताया कि पंचायत में मुखिया को जिस तरह मनरेगा योजना में कार्य करा रहे हैं .

index

उसी तरह पंचायत में पंचायत समिति सदस्य को भी योजनाओं में कार्य कराने का अधिकार देकर कराने की मांग है .जब तक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक बंधक बनाये रहेंगे .उन्होंने कहा कि दो दिन पहले बीडीओ सत्येन्द्र सिंह के कार्यालय में पीओ जितेन्द्र कुमार ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक योजना जो लिया था उसी से कार्य कराने का अधिकार मेरे पास नहीं है .मुझे सिर्फ पर्यवेक्षण के लिए अधिकार है .मौके पर मनरेगा जेईई रोहित कुमार झा ने बताया कि नगरपारा पूरब व सिहपुर पूरब पंचायत के कार्य स्थल पर था तो पीओ के द्वारा तीन बजे सूचना मिला कि कार्यालय पंचायत समिति सदस्य द्वारा तालाबंदी होगी. मौके पर मो ग्यास अली, देवनारायण मंडल, शंकर शर्मा, फुलेश्वर साह, रमेश कुमार, पंसस प्रतिनिधि रणधीर कुमार, अमरेन्द्र कुमार यादव, कृष्णदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद थे. सभी सदस्य अपनी मांगो पर लिखित आश्वासन पर अडिग है. लगातार तालाबंदी सात बजे शाम तक चालू रहा. सदस्यों ने कहा कि बिहार के वैशाली जिला में पंचायत समिति सदस्य द्वारा योजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है. देर शाम तक भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu