नवगछिया: नवगछिया-कटिहार रेलखंड के बीच सेमापुर स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास स्थित गेट संख्या 3 पर फाटक का बूम तोड़ने के मामले में आरपीएफ ने एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 434
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक ऑटो चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी गई, जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक नीरज कुमार को हिरासत में ले लिया।
आरपीएफ उप निरीक्षक ने बताया कि चालक के ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को खगड़िया रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
