बिहपुर। बिहपुर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मीराचक गांव में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मीराचक गांव निवासी सुनील रजक के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना पुलिस की टीम ने देर रात उसके घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से एक मासकेट और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *