नवगछिया। मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रंगरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगरा गांव निवासी सुधीर मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 6 मई को बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में सुधीर मंडल की तलाश की जा रही थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है।

रंगरा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *