नवगछिया में एससी-एसटी एक्ट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से चल रहे थे फरार

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इस्माइलपुर थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटी परबत्ता गांव निवासी सुशील साह और अशोक साह के रूप में हुई है। दोनों आनंदी साह के पुत्र बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को नाला निर्माण को लेकर हुए विवाद में पीड़ित अनिल दास ने आवेदन देकर अशोक साह सहित 3-4 अन्य लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एससी-एसटी थाना में कांड संख्या 05/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को इस्माइलपुर थाना पुलिस ने छोटी परबत्ता गांव में विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच अभी जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *