नवगछिया: दहेज हत्या के एक मामले में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी इंद्रदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विवाहिता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि दहेज की मांग को लेकर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी थी।

शिकायत के आधार पर नवगछिया थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इससे पहले भी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी इंद्रदेव यादव को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि दहेज हत्या मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *