नवगछिया। मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का नवगछिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद तथा घटना में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार, 1 जून को मधुरापुर निवासी ज्वेलरी व्यवसायी विपिन कुमार ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 131/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी एवं मानवीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू साह तथा नंदू कुमार के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के विभिन्न आभूषण, 9 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लोहे का भाला, लकड़ी का दराज और टूटा हुआ ताला बरामद किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कहा कि नवगछिया पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाने का प्रयास किया जाता है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और चोरी कांड के सफल खुलासे को लेकर स्थानीय व्यवसायियों एवं आम लोगों ने नवगछिया पुलिस की सराहना की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet