नवगछिया: ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 11.58 ग्राम स्मैक बरामद किया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, 5 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवराज जनरल स्टोर के पीछे स्थित एक गोदाम में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर ढोलबज्जा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रूपेश कुमार (पिता- रामानंद मंडल) तथा मो. सद्दाम (पिता- स्वर्गीय कैमुर आलम) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

इस मामले में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ढोलबज्जा थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसके अवैध नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet