नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नितिश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार (17 जून 2026) को भवानीपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नितिश कुमार, पिता कलानंद, निवासी भवानीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी दहेज हत्या से जुड़े मामले में वांछित था।
बताया गया कि 22 दिसंबर 2025 को एक महिला ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उसकी विवाहित पुत्री की हत्या उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड संख्या 284/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।
इसी अभियान के तहत पुलिस ने नितिश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

