मुहर्रम को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसपी और डीएसपी से की मुलाकात, खरीक पर विशेष नजर रखने का आग्र
नवगछिया में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय मंत्री सह व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला उप संयोजक निरंजन साह और भाजपा नवगछिया के मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत कुमार से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों अधिकारियों को नौगछिया पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुहर्रम के दौरान खरीक क्षेत्र को अति संवेदनशील बताते हुए वहां विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया।

पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा आम लोगों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
मुलाकात के दौरान निरंजन साह एवं परशुराम कुमार साह ने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

