नवगछिया यार्ड स्थित मालगोदाम साइड में ट्रेन संख्या 63304 डाउन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर इलाज मिल सका।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान शत्रुघ्न सिंह और दिनेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने घायल यात्री को तत्काल उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के लोदीपुर बंजारा निवासी 45 वर्षीय सुशील कुमार शर्मा के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। ऐसे में आरपीएफ जवानों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

आरपीएफ थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल यात्री का इलाज कराया गया है तथा उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने आरपीएफ जवान शत्रुघ्न सिंह और दिनेश कुमार तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से घायल की जान बचाने में मदद मिली। लोगों का कहना है कि ऐसी संवेदनशील और जिम्मेदार कार्यशैली से सुरक्षा बलों के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत होता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet