नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो छोटी परबत्ता का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


