छठ को लेकर तिनटंगा करारी के जहाज घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में 10 आपदा मित्र तैनात

नवगछिया : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत तिनटंगा करारी स्थित प्रसिद्ध जहाज घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए जहाज घाट पहुंच रहे हैं। छठ महापर्व को लेकर पूरे घाट क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। गंगा नदी में गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए बांस-बल्ले लगाकर सुरक्षित स्नान क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई है। इससे श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में रहकर गंगा स्नान कर सकेंगे।

दो पालियों में 10 आपदा मित्र तैनात, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम

घाट पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दो अलग-अलग पालियों में कुल 10 आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आपदा मित्र लगातार घाट पर मौजूद रहकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रख रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

वहीं, दूर-दराज से आने वाली महिला छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर अस्थायी चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जहाज घाट पर सजा भव्य मेला, छठ गीतों से गूंज रहा घाट

छठ महापर्व के अवसर पर तिनटंगा करारी के प्रसिद्ध जहाज घाट पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में पूजा सामग्री, खिलौने, मिठाइयों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सज गई हैं। इससे घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को खरीदारी की सुविधा भी मिल रही है।

एक ओर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है, वहीं दूसरी ओर घाट पर बज रहे पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। छठ महापर्व को लेकर जहाज घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *