तलवारबाजी के दौरान खूनी संघर्षतलवारबाजी के दौरान खूनी संघर्ष

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत महदत्तपुर गांव में मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान पारंपरिक तलवारबाजी का प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जिसमें तलवार लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष का भी एक युवक मारपीट में बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर किया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तलवारबाजी के दौरान शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महदत्तपुर में ताजिया जुलूस के साथ अखाड़े के खिलाड़ी पारंपरिक लाठी एवं तलवारबाजी का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

इसी दौरान मो. साबिर के 19 वर्षीय पुत्र मो. इजराइल के गाल पर तेजधार तलवार लग गई। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वहीं दूसरे पक्ष के मो. हारुन के पुत्र मो. मेहताब के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों घायलों को मायागंज किया गया रेफर

घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और आवश्यक टांके लगाने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

तनाव की सूचना पर एसपी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही महदत्तपुर और आसपास के जमुनियां गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा स्वयं त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) एवं अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

एसपी ने महदत्तपुर और जमुनियां गांव का दौरा कर कैंप कर रहे पुलिस अधिकारियों एवं दंडाधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने परवत्ता थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जुलूस की शांति भंग करने एवं पारंपरिक हथियारों का हिंसक उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए। पुलिस को सभी आरोपितों की पहचान कर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

भारी पुलिस बल तैनात, अफवाहों से बचने की अपील

एहतियात के तौर पर महदत्तपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और सशस्त्र जवानों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है तथा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर माहौल खराब न किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet