नवगछिया: नवगछिया के रसलपुर डाला रेलवे गेट के पास शुक्रवार शाम एक व्यक्ति के कथित अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे जबरन टेंपो में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, पंचगछिया निवासी 50 वर्षीय गोपाल शाह अपने पुत्र पुष्कर कुमार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि शिवम रजक, राणा रजक, बहरी चौकीदार, सुशील रजक, सरजू रजक, मुकेश रजक समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जबरन टेंपो में बैठाकर अपहरण करने की कोशिश की। मारपीट में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

गोपाल शाह ने बताया कि आरोपितों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन्हें अगवा कर जान से मारने की साजिश रची गई थी। हालांकि वह किसी तरह आरोपितों के कब्जे से निकलकर सीधे थाने पहुंच गए।

पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने उन्हें पहले इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet