नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा करारी गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी के एसिड पी लेने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपालपुर ले जाया गया।
Total Downloads: 135
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल), भागलपुर रेफर कर दिया गया।
फिलहाल किशोरी ने किन परिस्थितियों में एसिड पिया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल सकी थी।

घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले के तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। वहीं चिकित्सकों की निगरानी में किशोरी का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है।
