रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन शुरू, छात्रों का ऐलान- आदेश वापस नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया। रंगरा प्रखंड स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय से डिग्री कॉलेज को विनोवा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में चल रहा आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। मंगलवार से छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक स्थानांतरण का आदेश वापस लेकर कॉलेज का संचालन रंगरा में ही सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आमरण अनशन के पहले आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस, पुतला दहन, आक्रोश मार्च, हस्ताक्षर अभियान और धरना-प्रदर्शन जैसे कई चरणों में विरोध दर्ज कराया था। अब छात्रों ने आमरण अनशन का रास्ता अपनाया है। अनशन स्थल पर दिनभर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और ग्रामीण पहुंचकर अपना समर्थन देते रहे।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के लिए भवन निर्माण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद कॉलेज को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। इसे क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय, छल और विश्वासघात बताया जा रहा है।

छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर कॉलेज को स्थानांतरित किया गया है, वह तीनटैंगा दियारा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित इलाका है, जहां हर वर्ष कई महीनों तक जलजमाव और बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वहां नियमित रूप से कॉलेज का संचालन करना कठिन होगा और इसका सीधा असर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा पर पड़ेगा।

आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर और स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से स्थानांतरण आदेश तत्काल रद्द कर रंगरा में ही डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया और मृदुल शर्मा शामिल हैं। अनशन स्थल पर पूरे दिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण पहुंचकर आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता जताते रहे।

आंदोलन के समर्थन में सियाराम मंडल, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद भोलू, राकेश ठाकुर, राजन ठाकुर, बंटी ठाकुर, रोजी ठाकुर, शक्ति ठाकुर, पंकज जायसवाल, मोहम्मद हाकीम, सिकंदर मंडल, गुलशन झा, आनंद सिंह, दिवाकर सिंह, उप प्रमुख प्रियतोश सिंह, राजेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, शंकर शर्मा, मो. असलम, आशीष मंडल, भरत भूषण गणपति, बिहार मंडल, मिठ्ठू जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग केवल एक है—डिग्री कॉलेज का संचालन रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में ही किया जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights