ढोलबज्जा:  बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा, समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर, बिहार विधानसभा की घेराव के दौरान, गुरुवार के दिन पटना पुलिस द्वारा शिक्षक व शिक्षिकाओं पर की गई लाठी व पत्थरबाजी की घटना को, प्रखंड इकाई नवगछिया ने घोर निंदा की है.

271204

मालूम हो कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा शिक्षकों पर किए गए लाठी व पत्थरबाजी के साथ जानवरों जैसा सलूक से वहीं प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यहां गौर करने की बात यह है कि- जिस शिक्षकों के कंधों ऊपर, देश के बच्चों का जीवन, सजने व संवरने का जिम्मा हो, उस शिक्षकों के साथ यादी इस तरह का व्यवहार किया जाए तो, हमारे देश के बच्चों का क्या होगा ? उक्त बातों को लेकर प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानचंद ज्ञानी व सचिव विजय कुमार, सीआरसी प्रशांत कुमार व निरंजन कुमार, शिक्षक अभिनंदन राय, व शिक्षिका खुशबू कुमारी के साथ कदवा के सभी शिक्षकों ने घायल पूरण कुमार को जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करते हुए, इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों से पटना की ओर रुख करने की अपील की है. साथ ही साथ उन्होंने कहा- यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो, इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा और सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में तालाबंदी कर दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *